शंभूगंज: शंभूगंज थाना क्षेत्र से शादी के इरादे से युवती का अपहरण, मामला थाने पहुंचा
शंभूगंज थाना क्षेत्र के एक गांव से शादी के नियत से युवती का अपहरण कर लिए जाने का मामला सामने आया है घटना तब हुई जब युवती घरेलू सामग्री की खरीदारी करने बाजार गई थी। जिसके बाद पीड़ित परिजनों ने पहले तो काफी खोजबीन की। जब सुराग पता नहीं चला तो पीड़ित परिजन बुधवार की दोपहर बाद करीब 4 बजे थाना पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को देकर एक युवक के विरुद्ध शिकायत किया।