शंभूगंज: शंभूगंज में कड़ी सुरक्षा के बीच इंटरमीडिएट की परीक्षा संपन्न
शंभूगंज प्रखंड क्षेत्र के दो केंद्र पर मंगलवार को कड़े सुरक्षा व्यवस्था के बीच इंटरमीडिएट की दूसरे दिन की परीक्षा संपन्न हो गई। शंभूगंज बीडीओ नीतीश कुमार ने मंगलवार की दोपहर बाद करीब 3:30 बजे बताया कि शंभूगंज प्रखंड क्षेत्र में दो प्लस टू उच्च विद्यालय में इंटरमीडिएट का परीक्षा केंद्र बनाया गया है। जहां कड़े सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा ली जा रही है।