शंभूगंज: शंभूगंज बाजार में बैंकों के एटीएम की हालत दयनीय, लोगों को नहीं मिल रहा लाभ
शंभूगंज बाजार स्थित स्टेट बैंक यूको बैंक सहित विभिन्न बैंकों के चार एटीएम बाजार में है। किंतु इन एटीएम की स्थिति दिन प्रतिदिन बद से बदत्तर होती जा रही है। लोगों की शिकायत है कि इन चारों बैंकों के एटीएम में पैसे नहीं रहते हैं। बुधवार की दोपहर बाद करीब 3:00 बजे यूको बैंक के शाखा प्रबंधक विवेक कुमार ने बताया उनके बैंक के एटीएम में बराबर पैसे रहता है।