शंभूगंज: झखड़ा गांव में पेड़ काटते समय मशीन से मजदूर का पैर कटा, भागलपुर रेफर
झखड़ा गांव के पास वृक्ष काटने के दौरान मशीन चलाने में लापरवाही से छत्रहार गांव के मजदूर शंभू यादव का दाया पैर कट गया। घटना मंगलवार दोपहर बाद करीब 4:00 बजे की है। घटना के बाद जख्मी को इलाज के लिए शंभूगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उसकी हालत गंभीर देख बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया।