हसपुरा: हसपुरा के रतनपुर एवं डुमरा गांव में स्वास्थ्य विभाग ने चलाया कुष्ठ रोग खोजी अभियान
हसपुरा तहसील के रतनपुर एवं डुमरा गांव में बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से कुष्ठ रोग खोजी अभियान चलाया गया। इस अभियान में कुष्ठ नियंत्रण समन्यवक अक्षय प्रजापति, कुष्ठ नियंत्रण इकाई स्वास्थ्य कर्मी अनिल कुमार गुप्ता, सागर कुमार सहित आशा कर्मी शामिल थे। अनील कुमार गुप्ता ने कहा कुष्ठ रोगी का सर्वे तैयार किया जा रहा है।