चिनिया: चिनीयां प्रखंड कार्यालय में जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार के लिए जागरूकता मेला, नुक्कड़ नाटक से लोगों को किया जागरूक
Chinia, Garhwa | Mar 10, 2026 पलामू प्रमंडल सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से मंगलवार मंगलवार दोपहर चिनियां प्रखंड कार्यालय परिसर में जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार को लेकर मेला, प्रदर्शनी और नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों तक सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी पहुंचाना और उन्हें इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक करना था।