चंदवारा: चंदवारा में बड़ा हादसा टला, बाइक को बचाने के प्रयास में डिवाइडर से टकराकर 20 फीट उछली कार, सभी सवार सुरक्षित
चंदवारा प्रखंड के पुराने थाना के समीप शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। शनिवार सुबह 9 बजे एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार करीब 20 फीट तक हवा में उछल गई और सड़क पर पलट गई।