बेरमो: बेरमो नगर परिषद, मतदाता जागरूकता को लेकर फुसरो में निकाली गई रन फॉर वोट
Bermo, Bokaro | Apr 11, 2024 बेरमो प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर से मतदाता जागरूकता को लेकर रन फॉर वोट दौर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां प्रखंड व अंचल कर्मी फुसरो नप कर्मी, बेरमो थाना के पुलिस कर्मी, सामुदायिक स्वास्थ्य विभाग के कर्मी, शिक्षा विभाग प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, सहायक अध्यापक सहायक शिक्षक एवं सीआरपी ,बीआरपी,नोडल पदाधिकारी,सहित ढोरी के कर्मी मुख्य रूप से शामिल थे।