झांसी: ग्वालियर रोड स्थित सिद्धेश्वर मंदिर में गुरु पूर्णिमा का महापर्व, शिष्यों ने गुरु हरिओम पाठक का लिया आशीर्वाद
Jhansi, Jhansi | Jul 10, 2025 गुरुवार को गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर ग्वालियर रोड स्थित प्राचीन सिद्धेश्वर मंदिर में धार्मिक उल्लास छाया रहा। इस दौरान धर्म गुरु पंडित हरिओम पाठक के शिष्यों ने दिनभर उनकी चरण वंदना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। पंडित हरिओम पाठक ने गुरु पूर्णिमा को श्रद्धा, ज्ञान और गुरु-शिष्य के संगम का महापर्व बताया है।