झांसी: अलग-अलग क्षेत्र में आबकारी विभाग ने चलाया अभियान, 130 लीटर शराब बरामद, 1 महिला को किया गिरफ्तार
Jhansi, Jhansi | Jul 10, 2025 झांसी में अवैध शराब पर नकेल कसने के लिए आबकारी विभाग ने अभियान चलाया है। जिलाधिकारी मृदुल चौधरी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर हुई छापेमारी में 130 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त की गई। यह कार्रवाई लक्ष्मी तालाब, नारायण बाग के पास, बड़ागांव गेट बाहर, मछली मंडी, खनियन चौराहा और डेरा बंगरा, मगरवारा जैसी जगहों पर की गई है।