झांसी: रक्सा के ग्राम डेली में नशे में धुत ट्रक ड्राइवर ने दुकानों में मारी टक्कर, दो दुकानें क्षतिग्रस्त
Jhansi, Jhansi | Jul 10, 2025 झांसी के रक्सा थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब सीपरी बाजार की ओर से आ रहे एक बेकाबू ट्रक ने रूप सिंह गार्डन परिसर की दुकानों में जोरदार टक्कर मार दी। यह घटना रक्सा के ग्राम डेली में बुधवार की रात हो हुई है। बिरजू परिहार ने बताया कि ट्रक ड्राइवर शराब के नशे में धुत था, जिससे उसने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और ट्रक सीधे दुकानों में जा घुसा।