बलौदाबाज़ार: बार नवापारा अभ्यारण में काले हिरण की संख्या बढ़ाने के लिए चलाए गए अभियान की जानकारी दी डीएफओ गणवीर ध्ममशील ने
बलौदा बाजार में वन मंडल अधिकारी गणवीर ध्ममशील ने जानकारी देते हुए बताया कि बार नवापारा अभ्यारण में बीच-बीच में काले हिरण की मौजूदगी देखी जा रही थी । बाद में इसकी संख्या बढ़ाने के लिए प्रस्ताव पारित हुआ और इसी दिशा में वन विभाग ने काम किया जिसके बाद लगातार यहां काले हिरण की संख्या बढ़ती गई इसको लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मन की बात में तारीफ की