सरस्वती पूजा को लेकर थाना प्रभारी गुलाम गौस हुस्सानी के नेतृत्व में शुक्रवार को साढ़े तीन बजे से अहिल्यापुर थाना परिसर में डीजे संचालकों व क्षेत्र के बुद्धिजीवियों के साथ बैठक का आयोजन किया। बैठक में पुलिस पदाधिकारियों द्वारा सरस्वती पूजा को लेकर माननीय न्यायलय द्वारा निर्गत आदेश का अनुपालन हेतु उपस्थित सभी डीजे संचालको को निर्देशित किया गया।