बालोद: भीषण गर्मी का असर: बूंद-बूंद पानी के लिए भटकती दिखी सनबर्ड, जलस्रोत सूखने से पक्षियों के सामने जीवन संकट
Balod, Balod | May 19, 2026 भीषण गर्मी के बीच पानी की अहमियत बताती एक मार्मिक तस्वीर बालोद जिला मुख्यालय से लगभग 10 किलोमीटर दूर ग्राम कोंगनी से सामने आई है। यहां एक फीमेल सनबर्ड बोर के नल से बूंद-बूंद टपक रहे पानी से अपनी प्यास बुझाती नजर आई। लगातार बढ़ते तापमान और जलस्रोतों के सूखने से सिर्फ इंसान ही नहीं, बल्कि पशु-पक्षी और वन्य जीव भी पानी के संकट से जूझ रहे हैं।