परसिया: तेज आंधी-तूफान से जनजीवन अस्त-व्यस्त, चांदामेटा के बडिया लाईन में मकान की छत उड़ी
परासिया में शनिवार को साढे चार बजे से तेज हवाएं चलना शुरू हुई। साढे छह बजे तक मौसम बिल्कुल बदल गया। बारिश शुरू हो गई और तेज हवाओं का दौर जारी रहा। चांदामेटा में इस दौरान वार्ड क्रमांक सात बडिया लाईन में मकान की छत उड गई। सीमेंट शीट का टुकडा सिर में गिरने से महिला को चोटें आई।दिन भर तापमान बेहद गर्म रहा। तेज धूप थी। साढे चार बजे से मौसम अचानक बदलां ।