महाराजगंज: चुरुवा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार पति-पत्नी घायल, वृद्ध व्यक्ति की हालत गंभीर
6 जुलाई सोमवार शाम 4:00 बजे स्कूटी सवार वृद्ध पति पत्नी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। सवार दोनों लोग नीचे गिरकर घायल हो गए। एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया गया है। जहां की हालत गंभीर बताइ गई। वृद्ध अपनी पत्नी को स्कूटी में बैठकर लखनऊ से अपने गांव की ओर जा रहा था। प्रयागराज मार्ग से गांव की तरफ घूमते ही पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।