मोकामा प्रखंड अंतर्गत शिवनार गांव में अज्ञात असामाजिक तत्वों ने खेल मैदान में रखे हाई जंप के गद्दे में आग लगा दी। शुक्रवार सुबह करीब सात बजे युवाओं ने बताया कि गांव के खेल मैदान में रखा यह गद्दा ऊंची कूद के अभ्यास के लिए उपयोग में लाया जाता था। देर रात अंधेरे का फायदा उठाकर कुछ शरारती तत्वों ने गद्दे को आग के हवाले कर दिया।