गुरुग्राम: ट्रक लूटने की योजना बनाते पांच लोग दबोचे, पुलिस ने बाइक और हथियार किए बरामद
हथियार के बल पर लूट की योजना बनाते हुए अपराध शाखा सोहना ने पांच लोगों को काबू किया है। आरोपियों के कब्जे से बाइक व हथियार भी पुलिस ने बरामद किए हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है। पुलिस के मुताबिक, अपराध शाखा सोहना को सूचना मिली कि कुछ लोग सोहना तावडू रोड पर लूट की योजना बना रहे हैं।