गुरुग्राम: वाहन चोरी गिरोह का सरगना गिरफ्तार, 197 वारदातों का खुलासा, पुलिस ने मामला दर्ज किया
वाहन चोरी गैंग के सरगना को गुड़गांव पुलिस ने अलवर राजस्थान से काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचान राजस्थान निवासी सवाई माधोपुर विनोद के रूप में हुई है। विनोद पर चोरी सहित अन्य धाराओं के तहत 55 मुकदमें राजस्थान में दर्ज हैं। वहीं, मामले में पुलिस ने आरोपी के अन्य साथियों ऋषिकेश उर्फ ऋषि, राम प्रसाद उर्फ राजवीर, मांगीलाल को भी काबू कर लिया है।