चौपारण: चोरदाहा चेकपोस्ट के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने गुमटी को मारी टक्कर
चोरदाहा चेकपोस्ट के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने गुमटी को मारी टक्कर। चौपारण:चौपारण के चोरदाहा चेकपोस्ट के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने सड़क किनारे स्थित एक गुमटी को टक्कर मार दी। हादसे में गुमटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि होटल संचालक बाल-बाल बच गए। राहत की बात है कि कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।