पूरनपुर: पूछताछ केन्द्र पर काउंसलर ने दंपति का विवाद सुलझाया, परिवार टूटने से बचा
पूरनपुर। तहसील परिसर में लंबे समय से खाली पड़े पूछताछ केन्द्र पर अब पीलीभीत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से परिवार परामर्श केन्द्र की काउंसलर शिवानी गुप्ता की तैनाती की गई है। वह प्रतिदिन पूछताछ केन्द्र पर बैठकर फरियादियों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने के साथ पारिवारिक विवादों का भी समाधान करा रही हैं।