भोपाल में कोकता बायपास स्थित आरटीओ कार्यालय से 1101 ट्रैक्टरों की महा रैली निकाली गई। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया रविवार दोपहर करीब 1 बजे मुख्यमंत्री मोहन यादव ने स्वयं ट्रैक्टर चलाकर किसानों के साथ इसमें शामिल हुए। उनके साथ कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना और विधायक रामेश्वर शर्मा भी ट्रैक्टर पर सवार नजर आए।