सरैयाहाट थाना क्षेत्र के बुढ़वाकुरा गांव के समीप शनिवार के रात्रि 8:00 बजे ऑटो ट्रैक्टर की टक्कर में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका इलाज सदर अस्पताल में जारी है ।इस संबंध में लालपुर गांव निवासी अनिरुद्ध यादव का भतीजा भारत यादव ने बताया कि चाचा जी कोठिया हटिया गए थे वहां से लौटने के क्रम में ट्रैक्टर और ऑटो में टक्कर हो गई जिसमें ऑटो पलट गया।