बागीदौरा: नौगामा की हिरण नदी में प्रदूषण से हजारों मछलियां मरीं, तड़पती मछलियों को बचाने की मांग की गई
नौगामा स्थित हिरण नदी में प्रदूषण फैलने से हजारों मछलियों के मरने और बड़ी संख्या में मछलियों के तड़पने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों के अनुसार प्रदूषण के कारण बड़ी संख्या में मछलियां मर गई हैं, जबकि कई मछलियां सांस लेने के लिए पानी की सतह पर आ रही हैं। इसका फायदा उठाकर कुछ लोग बोरे भरकर मछलियां ले जा रहे हैं। मरी हुई मछलियों के कारण नदी क्षेत्र में दुर्ग