मिर्ज़ापुर: चील थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव के पास बाइक पर सवार तीन लोग पेड़ से टकराए, तीनों घायल, स्थानीय अस्पताल में इलाज जारी
बताते चले कि कटरा कोतवाली क्षेत्र के बरहवां चौराहा निवासी अभय कुमार 17 वर्ष गौरव यादव 18 वर्ष और लकी यादव 20 वर्ष शुक्रवार की रात लगभग 9:30 बजे अपाचे बाइक से मिर्जापुर से गोपीगंज जा रहे थे। चील थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पीपल के पेड़ से टकरा गई। जिसमें तीनों घायल हो गए स्थानीय अस्पताल में तीनों का इलाज जारी।