दरभंगा: दरभंगा एयरपोर्ट पर यात्री सुविधा दिवस: चंदन-गुलाब से स्वागत, मिथिला संस्कृति की झलक से मंत्रमुग्ध हुए यात्री
दरभंगा हवाई अड्डे पर सोमवार को यात्री सुविधा दिवस का आयोजन पूरे उत्साह और उल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में यात्रियों की सुविधा, सम्मान और सांस्कृतिक जुड़ाव को केंद्र में रखते हुए विभिन्न जनकल्याणकारी एवं सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की गईं।