गोकुलपुरा पुलिस ने मंगलवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए स्लीपर बस में मारपीट करने के आरोपियों को गिरफ्तार किया है।मंगलवार शाम 6:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों ने सोमवार को निजी बस के ड्राइवर और कंडक्टर के साथ मारपीट की थी इस संबंध में परिवादी प्रताप सिंह की ओर से थाने में मामला दर्ज कराया गया था। जिस पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।