भुवना गांव के पास स्थित ड्रेन में सोमवार को 2 बजे एक अज्ञात अधेड़ का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी मच गया। शव की स्थिति देखकर यही अनुमान लगाया जा रहा है कि उसकी मौत हुए 6 या 7 दिन बीत चुके हैं। बदबू फैलने पर ग्रामीणों की नजर ड्रेन में पड़े शव पर गई, जिसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी।