ऑपरेशन सुदर्शन चक्र के तहत कोतवाली थाना पुलिस ने विस्फोटक अधिनियम के मामले में पिछले 10 माह से फरार चल रहे 15 हजार रुपये का इनामी आरोपी प्रवीण को गिरफ्तार किया है। कोतवाली थानाधिकारी बुद्धाराम विश्नोई ने बताया कि 13 फरवरी को थाना क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र पीपलवा स्थित एक भूखंड में अचानक आग लगने की घटना सामने आई थी।