खगौल: दानापुर रेलवे कॉलोनी में चोरी करते एक चोर को लोगों ने किया पुलिस के हवाले
दानापुर रेलवे कॉलोनी में दोपहर करीब 2:00 हिमांशु पिता हीरालाल के रेलवे क्वार्टर संख्या 755 A/B में पिछला दरवाजा तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया जा रहा था। तभी स्थानीय लोगों ने देखा तो चोर को पकड़ कर खगोल पुलिस को सौंप दिया। वहीं गिरफ्तार आरोपी पहचान फुलवारी थाना क्षेत्र के एफसीआई के पास रहने वाले किशन चौधरी के पुत्र छोटू कुमार के रूप में हुई है।