सुवासरा नगर परिषद के माध्यम से वार्ड क्रमांक 13 में जन समस्या को सुनने के लिए शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती सविता बालाराम परिहार सहित नगर परिषद के स्टाफ की मौजूदगी में वार्ड क्रमांक 13 की जनता की समस्या को चुना गया, साथ में वार्ड की जनता से रूबरू होते हुए चर्चाएं की गई। समस्याओं के विषय में जाना गया और भरोसा दिलाया गया ।