थाना बाह क्षेत्र के माधव होटल के पास गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे बाइक और कैंटर की जोरदार भिड़ंत में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों सवार सड़क पर गिर पड़े। घायलों की पहचान राजकुमार पुत्र बादाम सिंह निवासी मुड़ीयापुरा और मोहन सिंह पुत्र भीमसेन निवासी थाना बाह क्षेत्र के रूप में हुई है। दोनों को सीएचसी बाह लाया गया, जहां