बरेली: बरेली में एसआरएमएस रिद्धिमा में आज गायन कार्यक्रम 'स्वर अर्पण' का आयोजन हुआ
बरेली में एसआरएमएस रिद्धिमा में आज गायन कार्यक्रम स्वर अर्पण का आयोजन हुआ।इसमें गायन गुरुओं और गायन के विद्यार्थियों ने अपने स्वरों से तराने छेड़े और गीतों की बारिश की। कार्यक्रम का आरंभ फिल्म प्रेमगीत के सुप्रसिद्ध गाने 'होठों से छू लो तुम' से गायन के विद्यार्थी गीतू अरोरा, सोनम गुआल, अश्वथ कपूर, अर्नव कनौजिया, अद्विका आनंद, त्रिशिका बिष्ट ने किया।