बरेली: सुभाष नगर थाना क्षेत्र में युवक ने सोशल मीडिया पर अवैध असलहे के साथ पोस्ट डाली, X पर की गई मामले की शिकायत
सुभाष नगर थाना क्षेत्र में एक युवक ने सोशल मीडिया पर तमंचे के साथ पोस्ट डाली है। मामले की शिकायत ट्विटर हैंडल से ऑनेस्ट सिटिजन यूज़र ने बरेली पुलिस से शिकायत की है।वहीं पूरे मामले में थाना पुलिस को जांच के बाद कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है।