कटिहार जिला अंतर्गत मनिहारी थाना कांड संख्या-14/26 के चर्चित मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस कांड के प्राथमिकी अभियुक्त मो. फंटू उर्फ आर्यन सिंह को विशेष अनुसंधान दल (SIT) द्वारा मंगलवार को केगिरफ्तार कर लिया गया है। अभियुक्त पर फर्जी नाम बताकर युवतियों को नौकरी का झांसा देने, ठगी और नेपाल ले जाकर जबरन शराब पिलाने जैसे गंभीर आरोप भी है।