छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार पामगढ़ क्षेत्र सहित जिले में शासकीय कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी, अनुशासित एवं प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। जांजगीर-चांपा कलेक्टोरेट एवं विभागों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा आधार-आधारित बायोमेट्रिक अटेंडेंस सिस्टम के माध्यम से उपस्थिति दर्ज की गई।