धामपुर: स्योहारा के मुरादाबाद मार्ग पर सुल्तानपुर के पास बाइक और स्कूटी की टक्कर में एक स्कूटी सवार बुजुर्ग की हुई मौत
Dhampur, Bijnor | Apr 21, 2026 स्योहारा के मुरादाबाद मार्ग पर गांव सुल्तानपुर के पास एक स्कूटी व बाइक की टक्कर हो गई।मंगलवार की सांय करीब 4:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक स्कूटी सवार रतनपुरा निवासी यासीन और बाइक सवार लखीमपुर निवासी अजय कुमार घायल हो गए। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से हायर सेंटर रैफर किया गया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में यासीन की मौत हो गईह