सोहागपुर: ग्राम चारगांव में अनोखा सामूहिक विवाह: दुल्हनों ने दूल्हों से लिए 3 अतिरिक्त वचन
सोहागपुर क्षेत्र के ग्राम चारगांव में बुधवार दोपहर 2 बजे आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में एक अनोखी पहल देखने को मिली। शादी के पारंपरिक 7 वचनों के साथ दुल्हनों ने दूल्हों से सड़क सुरक्षा से जुड़े 3 विशेष वचन भी दिलवाए। इन वचनों में हेलमेट पहनना, शराब पीकर वाहन न चलाना और निर्धारित गति सीमा का पालन करना शामिल रहा। कार्यक्रम के दौरान थाना पुलिस द्वारा भी लोगों