हसनपुर: रहरा के युवक की संभल सड़क हादसे में मौत, पिता घायल, परिवार में मचा कोहराम
मिली जानकारी के अनुसार, जगदेव अपने मकान के निर्माण के लिए संभल जिले में स्थित एक ईंट भट्ठे पर ईंट तय करने गए थे। दिनभर की भागदौड़ के बाद वह अपने पिता रामगोपाल के साथ बाइक से वापस लौट रहे थे। शोधन गैस एजेंसी के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि जगदेव ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।