मौदहा: मौदहा में आंधी और बारिश से दीवार ढहने से मलबे में दबकर वृद्धा की मौत
मौदहा कस्बे में गुरुवार सुबह आंधी और बारिश के चलते कोतवाली परिसर के बगल में दीवार गिरने से एक वृद्धा मलबे में दब गई। उसे आनन-फानन में सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। रामकली 75 वर्ष बेवा गनेशा विगत कई वर्षों से अपने मायके मौदहा कस्बा स्थित कोतवाली के नजदीक सब्जी मंडी में घर बनाकर रहती थी। गुरुवार की सुबह लगभग पांच बजे घर की एक