झालरापाटन: झालावाड़ सदर थाना क्षेत्र के चांदिया खेड़ी गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की हुई मौत
झालावाड़ सदर थाना क्षेत्र के चादिया खेड़ी गांव के पास शुक्रवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई अस्पताल चौकी पुलिस ने शनिवार सुबह 6 बजे बताया कि युवक के शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है युवक की पहचान झालावाड़ के ही मनोहर थाना क्षेत्र के रहने वाले लेखराज के रूप में हुई है। परिजनों के अस्पताल पहुंचने के बाद पीएम करवाया जाएगा।