मुरैना नगर: गोपालपुरा में देर रात फैक्ट्री कर्मी ने फांसी लगाकर दी जान,वनखंडी महादेव मंदिर के पास मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी।
मुरैना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के गोपालपुरा में वनखंडी महादेव मंदिर के पास रहने वाले 48 वर्षीय एक फैक्ट्री कर्मी ने देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।आज दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।पुलिस ने मर्ग क़ायम किया।