पडरौना: जटहां बाजार पुलिस टीम ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार, विधिक कार्रवाई कर भेजा जेल
कुशीनगर एसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे गिरफ्तारी अभियान के तहत जटहां बाजार थाना पुलिस ने शनिवार को बड़ी सफलता हासिल की है। दुष्कर्म समेत पाक्सो एक्ट के तहत वांछित एक आरोपी को पुलिस टीम ने मऊ-महराजगंज बॉर्डर से दबोच लिया। गिरफ्तार किया गया आरोपी आशीष उर्फ संदीप राजभर पुत्र स्व. ओमप्रकाश राजभर निवासी सिसवा कोठीभार, थाना कोठीभार, जनपद महराजगंज का रहने वाला है।