पडरौना: खड्डा में लापता युवती युवक के साथ सकुशल बरामद, थाने पर हंगामा, पुलिस पूछताछ कर विधिक कार्रवाई में जुटी
कुशीनगर के खड्डा क्षेत्र से बीते महीने लापता हुई युवती को एक युवक के साथ सकुशल बरामद हुई। युवती के परिवार द्वारा पहले ही गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि युवती सत्यम नामक युवक के साथ देखी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और दोनों को हिरासत में लेकर थाने ले आई। जैसे ही यह खबर युवती के परिजनों तक पहुँची तो माहौल गर्म हो गया।