कटनी नगर: अग्निशमन सेवा दिवस पर फारेस्टर वार्ड सिविल लाइन कार्यालय में गरिमापूर्ण आयोजन
अग्निशमन सेवा दिवस के अवसर पर आज मंगलवार सुबह 9:30 मिनट पर फॉरेस्टर वार्ड सिविल लाइन अग्निशमन कार्यालय में गरिमा पूर्ण ढंग से कार्यक्रम आयोजित किया गया सन 1944 में मुंबई डाकयार्ड में शहीद हुए 66 दमकल कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई 2 मिनट का मौन रखकर उनके बलिदान को स्मरण किया गया। निगमायुक्त तपस्या परिहार ने हरी झंडी दिखा कर दमकल वाहनों को रवाना किया।