धनवार: भाजपा की बैठक में संगठन मजबूती पर दिया गया बल
भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण जिला के तत्वावधान में धनवार के गंगापुर स्थित भवानी विवाह भवन में जिला संगठनात्मक बैठक हुई। अध्यक्षता ग्रामीण जिला अध्यक्ष महेंद्र वर्मा ने की, जबकि संचालन महामंत्री पवन साव ने किया। बैठक में भाजपा नेता लक्ष्मण प्रसाद सिंह मुख्य रूप से शामिल हुए।