नरवर: सिमरिया गांव में भीषण आग, ग्रामीणों के प्रयास विफल
जनपद पंचायत नरवर के अंतर्गत आने वाले ग्राम सिमरिया में शनिवार को अचानक भीषण आग लग गई, जिससे पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते उसने विकराल रूप धारण कर लिया। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने की काफी कोशिश की, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। कई लोग बाल्टियों और पानी के अन्य साधनों के जरिए आग बुझाने में जुटे रहे, लेकिन लपटें ल