भोरे: लामीचौर गांव में केला का पेड़ काटने के लेकर दो पक्षों में विवाद, दोनों तरफ से प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की
थाना क्षेत्र के लामीचौर गांव में केला का पेड़ काटने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। मामले में दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर मारपीट व अन्य आरोप लगाते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पहले पक्ष की ओर से लामीचौर निवासी पूजा देवी ने आरोप लगाया है कि गांव के रविंद्र भगत समेत कई लोग लाठी डंडा और अन्य हथियारों से लैस होकर किला का पेड़ काटने लगे।