चंडी: भतहर में स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु अभियान को लेकर बैठक
थरथरी प्रखंड के अमेरा पंचायत स्थित भतहर गांव में बुधवार की दोपहर दो बजे स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता स्वच्छता पर्यवेक्षक अजय कुमार ने की। उन्होंने स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को समय की आवश्यकता बताते हुए सभी कर्मियों को निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कार्य करने का निर्देश दिया।