जैतहरी: जैतहरी वन क्षेत्र में 3 हाथियों का विचरण, एक घर को हुआ नुकसान
वनमंडल अनूपपुर के जैतहरी वन परिक्षेत्र अंतर्गत धनगवां बीट में रविवार सुबह करीब 5:30 बजे 3 हाथियों का दल विचरण करता हुआ देखा गया। हाथियों की मौजूदगी से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना रहा,वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार हाथियों का मूवमेंट RF337 क्षेत्र सहित कुकुरगोड़ा, कोसमटोला और कछरा टोला में रहा। इस दौरान एक ग्रामीण के मकान को नुकसान पहुंचा है।